कोटा में लेपर्ड ने बछड़े का शिकार किया:तीन दिन से दहशत में ग्रामीण
कोटा जिले के सांगोद इलाके में ठीमली गांव के आसपास लेपर्ड के मुवमेंट से दहशत बनी हुई है। 2 दिन पहले भैंस और सूअर का शिकार करने के बाद अब लेपर्ड ने बछड़े का शिकार किया है।
3 दिन से सूंडक्या गांव में ग्रामीण दहशत में हैं। गांव में पिछले 3-4 दिन से लेपर्ड घूम रहा है। जानवरों के शिकार के बाद वन विभाग ने गांव में नदी किनारे पिंजरा लगाया है। ग्रामीणों से अपील है कि रात के समय अकेले खेतों या जंगल की ओर नहीं जाए।

No comments