10वीं-12वीं एग्जाम फार्म की लास्ट डेट कल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं एग्जाम के लिए बिना लेट फीस आवेदन फॉर्म भरने की कल 6 अगस्त लास्ट डेट है। बोर्ड ने इस साल से 200 रुपए की फीस बढ़ाई है। अब तक करीब 15 लाख स्टूडेन्ट्स आवेदन फार्म भर चुके है।
बिना लेट फीस 850 रुपए है। जबकि लेट फीस के साथ 6 अगस्त से 12 अगस्त तक 1100 रुपए, अतिरिक्त लेट फीस के साथ 13 से 18 अगस्त तक 1350 रुपए, दोगुनी फीस के साथ 19 अगस्त से 24 अगस्त तक 1700 रुपए और इससे ज्यादा लेट होने पर 25 अगस्त से 1 सितंबर तक 2350 रुपए फीस लगेगी।

No comments