एसडीएम थप्पड़कांड, नरेश मीणा कल थाने में करेंगे सरेंडर
टोंक में देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में भगतसिंह सेना सुप्रीमो नरेश मीणा कल गुरुवार को नगरफोर्ट थाने में सरेंडर करेंगे। इस मामले में हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत को टोंक एससी/एसटी कोर्ट ने जुलाई में रद्द कर दिया था। झालावाड़ में प्रदर्शन के दौरान दोबारा गिरफ्तारी को जमानत की शर्तों का उल्लंघन माना था। इससे पहले करीब 9 महीने तक वे जमानत पर बाहर थे। वहीं, कोर्ट के आदेश पर नगरफोर्ट थाना पुलिस उनकी चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड भी जुटा रही है।

No comments