Breaking News

राजस्थान में डिप्टी सीएम के नाम से कॉल करके ट्रांसफर लेने वाले नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड


राजस्थान में डिप्टी सीएम प्रेमचन्द बैरवा के नाम का दुरुपयोग कर विभागीय अधिकारियों पर स्वयं के तबादले का दबाव बनाने वाले जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर पुष्पेन्द्र पारीक को चिकित्सा विभाग ने सस्पेंड कर दिया। पारीक का मुख्यालय जैसलमेर रखा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक राकेश कुमार शर्मा की ओर से जारी आदेश में बताया कि पारीक ने संवैधानिक पदनाम का दुरुपयोग करते हुए पद की गरिमा को धूमिल करने का कृत्य किया है। 

No comments