Breaking News

बारिश के बाद धोरों में बिखरी 'सफेद सौगात', 500 रुपए किलो तक बिक रही देशी खुंभी


बीकानेर मरुस्थल में बारिश की फुहार खेतों में हरियाली लाने के साथ रेतीले धोरों में प्रकृति की अनमोल सौगात भी बिखेर देती है। इन दिनों बज्जू क्षेत्र के धोरों में स्वत: उगने वाली देशी खुंभी की बहार छाई है।
लगातार हुई बारिश और मिट्टी में बनी नमी के चलते रेतीली जमीन से बड़ी संख्या में सफेद खुंभियां निकल रही हैं। स्थानीय बाजारों में देशी खुंभी 400 से 500 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। अच्छी गुणवत्ता की खुंभी के भाव कई बार 700 रुपए प्रति किलो तक पहुंच जाते हैं। 

No comments