नागौर में 65 लाख की स्मैक पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
नागौर पुलिस ने जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 लाख रुपए कीमत की 292 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि आरोपी बाइक पर घूम-घूमकर युवाओं को एक-एक ग्राम की पुडिय़ा बनाकर स्मैक बेच रहा है।
कई बार पुलिस को चकमा देने के बाद आखिरकार डीएसटी और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे दबोच लिया। यह इस साल जिले में स्मैक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

No comments