अजमेर में रिमझिम बारिश के बाद हुई उमस: सीजन का आंकड़ा 364.5 मिमी पहुंचा
अजमेर में आज बुधवार सुबह से एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। शहर के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हुई है। इसके बाद उमस बढ़ गई है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। लोगों को उमस से राहत मिली है।
इस मानसून सीजन में अब तक 364.5 मिमी बारिश हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार इस अवधि तक सामान्य रूप से 244.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि वास्तविक बारिश 364.5 मिमी दर्ज की गई है।

No comments