अलवर के पांच बांध अभी भी सूखे पड़े:अब तक 24 प्रतिशत कम हुई बारिश
अलवर जिले में अब तक सामान्य से कम बारिश होने का असर जलाशयों पर साफ दिखाई दे रहा है। अगस्त महीने का पहला सप्ताह समाप्त होने को है, लेकिन अच्छी बारिश का अभी भी इंतजार बना हुआ है।
इस बार मानसून अलवर पर पूरी तरह मेहरबान नहीं दिखा, जिससे जिले के ज्यादातर बांधों में पानी की आवक नहीं हो सकी और जल भंडारण की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। जल संसाधन विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिले के 9 प्रमुख बांधों की कुल भंडारण क्षमता 103.897 एमसीएम है, जिनमें वर्तमान में 20.895 एमसीएम पानी संग्रहित है, जो कुल क्षमता का 20.11 प्रतिशत है।

No comments