Breaking News

वैष्णो देवी 'नकली चांदी' विवाद : जम्मू की अदालत ने तलब की जांच रिपोर्ट


जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर से जुड़े कथित 500 करोड़ रुपए की 'नकली चांदीÓ मामले में एक स्थानीय अदालत ने विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है, साथ ही, अदालत ने मामले से संबंधित साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के अनुरोध वाली अर्जी पर कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट मुनीष कुमार मनहास ने 29 जुलाई को यह आदेश उस अर्जी पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसे अधिवक्ता दीपक शर्मा ने दायर किया था। अर्जी में मामले से जुड़े भौतिक, दस्तावेजी और इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया।

No comments