जोधपुर में सुबह-शाम 4 घंटे नहीं उड़ा पाएंगे पतंग
जोधपुर में पतंग उड़ाने के लिए समय सीमा तय की गई है। सुबह और शाम दो-दो घंटे पतंगबाजी पर रोक रहेगी। इसके साथ ही चाइनीज मांझा बेचने पर एक्शन भी होगा। इसे लेकर जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया की ओर से आदेश भी जारी किए गए है।
इसके तहत इसे बेचने, ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज और यूज करने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही सुबह 6 से 8 और शाम को 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर रोक रहेगी। ये आदेश कल 5 अगस्त से 30 सितंबर तक लागू रहेंगे।

No comments