Breaking News

स्वर्णनगरी में रिकॉर्ड पर्यटन सीजन की उम्मीद : 20 लाख के पार पहुंच सकता सैलानियों का आंकड़ा


जैसलमेर जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पर्यटन उद्योग को इस बार एक नए रिकॉर्ड सीजन की उम्मीद है। पर्यटन कारोबार से जुड़े होटल संचालकों, रिसोर्ट ऑनर्स , ट्रैवल एजेंसियों और स्थानीय व्यापारियों का मानना है, कि यदि मौसम और परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो इस बार जैसलमेर आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा पहली बार 20 लाख के पार पहुंच सकता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 अगस्त के बाद से पर्यटन सीजन का औपचारिक आगाज माना जा रहा है। इसके साथ ही ऐतिहासिक किले और शहर के आंतरिक हिस्सों से लेकर सम और खुहड़ी के रेतीले धोरों तक पर्यटन गतिविधियों की रंगत और रफ्तार बढऩे लगेगी। 

No comments