Breaking News

15 अगस्त से शुरू होगी नई इलेक्ट्रिक बसें


उदयपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर को पर्यावरण अनुकूल और अत्याधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड  ने संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। धोल की पाटी स्थित डिपो में अब तक 8 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं।
आगामी कुछ दिन में 15 से 20 बसें और पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री अथवा राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि इन बसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में 10 प्रमुख रूट पर बसों का संचालन शुरू होगा जिससे शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

No comments