Breaking News

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, सरसों 8150


त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाडऩा शुरू कर दिया है। खाद्य वस्तुओं के भाव में लगातार तेजी का दौर जारी है। बीते 15 दिनों में सरसों और चने के भाव में करीब 300 रुपए प्रति क्विंटल तक का उछाल आया है। मंडियों में सरसों के भाव 8 हजार 150 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं, जबकि गेहूं 2 हजार 700 और चना 5 हजार 800 रुपए प्रति क्विंटल के पार निकल गया है।
खाद्य तेलों में तेजी का सबसे ज्यादा असर सरसों तेल पर दिखाई दे रहा है। बाजार में सरसों तेल के भाव में 7 से 10 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

No comments