पुलिस की अवैध लाइम स्टोन खनन की बड़ी कार्रवाई
नागौर में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध लाइम स्टोन खनन में प्रयुक्त एक एलएनटी मशीन और पत्थरों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।
कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन और सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त नागौर जितिन जैन के सुपरविजन में की गई। पुलिस ने मशीन के मालिक से संपर्क किया, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद मशीन को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया।

No comments