सीकर में दो दिन पानी की सप्लाई बाधित:11 केवी फीडर का मेंटेनेंस होगा
सीकर शहर के कई इलाकों में आज और कल पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। शिवसिंहपुरा क्षेत्र में बिजली विभाग के 11 केवी फीडर के मेंटेनेंस और रिपेयरिंग के चलते अगले 2 दिनों तक पानी नहीं आएगा।
जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता रामकुमार चाहिल ने बताया कि बिजली कटौती के कारण वीर तेजा कॉलोनी, जगदंबा कॉलोनी, पिपराली रोड और कैलाश नगर की पानी की बड़ी टंकियों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। इस कारण बिजली फीडर के मेंटेनेंस और रिपेयरिंग के चलते 4 अगस्त और 5 अगस्त तक सप्लाई बाधित रहेगी। 6 अगस्त को सुबह 8 बजे से सप्लाई शुरु हो जाएगी।

No comments