1 सितंबर से बदलेगा जोधपुर का एयर ट्रैफिक
जोधपुर एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों के लिए नई कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है. एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 सितंबर से मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान शुरू करेगी, जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. नई फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली का सफर जोधपुर होकर करीब 4 घंटे में पूरा होगा.
नई फ्लाइट शुरू होने के साथ मौजूदा उड़ानों को लेकर भी तस्वीर बदल सकती है. फिलहाल जोधपुर एयरपोर्ट से 7 शहरों के लिए 10 फ्लाइट संचालित हो रही हैं. विंटर सीजन में कोलकाता, चेन्नई, देहरादून और गोवा के लिए नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है.

No comments