Breaking News

करेड़ा बुजुर्ग बाईपास पर दूध की पिकअप पलटी:हादसे में दो गायों की मौत

दौसा-कोथून हाईवे पर स्थित करेड़ा बुजुर्ग बाईपास पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दूध से भरी एक पिकअप सड़क पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गाय घायल हो गई। सुबह करीब 5 बजे हुई यह घटना तब हुई जब पिकअप सड़क से नीचे उतरकर पास के एक मकान की बाहरी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीवार ढह गई और पिकअप उसके ऊपर पलट गई।

No comments