नीट यूजी दूसरे राउंड की काउसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से स्टार्ट
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से नीट यूजी दूसरे राउंड का काउसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो छात्र नीट यूजी की परीक्षा में सफल हुए थे और एमबीबीएस या बीडीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए दूसरे राउंड की काउसलिंग में आवेदन करना चाहते हैं। वे एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। दूसरे राउंड की काउसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 08 सितंबर, 2026 है।

No comments