कुत्तों के हमले से मोर घायल:किसानों ने बचाया
फलौदी के बरसिंगोंकाबास में शनिवार सुबह कुत्तों के झुंड ने खेत में विचरण कर रहे एक मोर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। खेत में काम कर रहे किसानों ने मोर को बचाया और उपचार के लिए रेस्क्यू सेंटर आऊ पहुंचाया।
किसान भंवर सिंह सिंधल और रणजीत सिंह सिंधल ने तत्परता दिखाते हुए मोर को बचाया। उनकी मदद से घायल मोर को तुरंत रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। समय पर रेस्क्यू सेंटर आऊ पहुंचने से मोर को आवश्यक उपचार और सहायता मिल सकी।

No comments