10 हजार किमी पीछा कर नेपाल बॉर्डर पर दबोचा गैंग
जयपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई कर एक शातिर गैंग को नेपाल की सीमा से दबोचा है. ये गैंग जयपुर में संगठित तरीके से घरों की रेकी करता था और लूट की वारदात करने के बाद भाग जाता था. लेकिन जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य सुरागों की मदद से इस शातिर गैंग को पकडऩे में कामयाबी पाई है. पुलिस ने वारदात के बाद करीब 10 हजार किलोमीटर की दूरी तक सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के बहराइच से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

No comments