Breaking News

रक्षाबंधन से पहले बीकानेर में करीब 15 क्विंटल काजू सीज

रक्षाबंधन से पहले राजस्थान में मिलावट खोरों और मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है. खाद्य सुरक्षा विभाग समेत अन्य टीमें प्रदेशभर में कार्रवाई कर रही हैं. इसी बीच बीकानेर में बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और मानकों की अनदेखी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1439 किलोग्राम काजू सीज किए हैं. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जयपुर से आए केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित शर्मा के साथ जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा और भानू प्रताप सिंह गहलोत ने मैसर्स वीआरएल लॉजिस्टिक के गोदाम का निरीक्षण किया.

No comments