Breaking News

अयोध्या राम मंदिर में बड़ा बदलाव- वीआईपी दर्शन कराने वाले 50 लाइजनिंग अफसर हटेगें

चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बदलाव का दौर जारी है। इसी क्रम में सरकारी विभागों के अतिथियों को दर्शन कराने के लिए तैनात किए गए लाइजनिंग अफसरों को भी हटाए जाने की चर्चा है। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में वीआइपी दर्शन के लिए रेलवे, तहसील, पीडब्ल्यूडी, उद्यान, परिवहन, पुलिस समेत विभिन्न विभागों ने मंदिर में अपने-अपने विभागों के लगभग 100 से अधिक लाइजनिंग अफसर तैनात कर रखे हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर लाइजनिंग अफसरों की सूची होती है, इनके अतिथियों के पास देखकर इनकी पहचान की जाती है।

No comments