Breaking News

दवा पर 'भारी छूट' का बोर्ड लगाया तो मेडिकल स्टोर का पंजीकरण होगा रद्द

राजस्थान में दवाओं पर भारी छूट का प्रचार करने वाले दवा कारोबारी अब राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के निशाने पर आ गए हैं। काउंसिल ने मेडिकल स्टोर संचालकों की ओर से अपने प्रतिष्ठानों के प्रमुख स्थानों पर दवाओं पर भारी डिस्काउंट के बोर्ड लगाने और सोशल मीडिया के जरिए छूट व रियायत का प्रचार करने पर आपत्ति जताई है। काउंसिल ने इसे फार्मेसी एक्ट 1948 तथा फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 के प्रावधानों के विपरीत बताते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

No comments