रक्षाबंधन से पहले सोने के भाव में उछाल, चांदी 2.41 लाख के पार
सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. आज 27 अगस्त को एमसीएक्स पर सोने का भाव 637 रुपये चढ़कर 1,60,300 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं चांदी भी 1,668 रुपये महंगी होकर 2,41,306 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती मेटल्स में तेजी है. गोल्ड 0.71 फीसदी बढ़कर 4,686 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.67 फीसदी चढ़कर 69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.
सोने की कीमतों में पिछले सेशन में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी, लेकिन अब इसमें फिर मजबूती दिखाई दे रही है

No comments