Breaking News

जयपुर में 19 अगस्त से ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक, वैश्विक साझेदारी और निवेश के खुलेंगे नए रास्ते


जयपुर में 19 से 22 अगस्त तक ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह की बैठक और पर्यटन मंत्रियों की बैठक का आयोजन होने जा रहा है. ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होने वाली इन बैठकों को राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र के लिए वैश्विक मंच पर अपनी विरासत, संस्कृति, वन्यजीव, रेगिस्तान और आतिथ्य को प्रदर्शित करने के बड़े अवसर के तौर पर देखा जा रहा है. 
19 और 20 अगस्त को ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह की बैठक होगी, जबकि 21 और 22 अगस्त को ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा. इन बैठकों में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि पर्यटन क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों, नई संभावनाओं और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे. 

No comments