उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में अफरा-तफरी, 13 घायल
सावन के तीसरे सोमवार और साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन में भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढऩे से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई।
कुछ महिला-पुरुष और युवतियों को घबराहट के बाद बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक तबीयत बिगडऩे से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। परिजन और सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को संभालकर अस्पताल लेकर पहुंचे।

No comments