Breaking News

भारतीय खिलाडिय़ों की ट्रेनिंग होगी हाईटेक


2036 ओलिंपिक में भारत को ज्यादा पदक दिलाने के लिए आईआईटी दिल्ली खेलों में नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। इसके लिए आईआईटी दिल्ली ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और ब्रिटेन के एक्सेटर विश्वविद्यालय के साथ मिलकर काम शुरू किया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य खिलाडिय़ों के प्रदर्शन को बेहतर करना, चोट से बचाना और चोट लगने के बाद जल्दी ठीक होने में मदद करना है। खिलाडिय़ों की ट्रेनिंग को भी आंकड़ों और वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाया जाएगा।

No comments