सरकारी स्कूलों में हर शनिवार को चलेगा पौधरोपण महोत्सव:हर पौधे की होगी जियो-टैगिंग
राजस्थान को हरा-भरा बनाने के लिए चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान अभियान को अब राज्य के सरकारी स्कूलों से जोड़कर व्यापक रूप देने की तैयारी है। इसके लिए शिक्षा विभाग निदेशक ने प्रत्येक शनिवार को पंचायत स्तर पर स्कूलों में पौधरोपण महोत्सव का आयोजन कर पौधारोपण करने में आदेश जारी किए है।
खास बात यह कि इस अभियान में हर पौधे की जियो टैगिंग होगी और विद्यार्थी, स्टाफ को करना होगा टारगेट के अनुसार पौधारोपण करना होगा। वहीं सोमवार तक इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजनी होगी।

No comments