राजस्थान में कल से बारिश की चेतावनी, 8-जिलों में अलर्ट
राजस्थान में आज बादल छाए रहेंगे, लेकिन कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, 18 अगस्त से बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। 18 अगस्त को 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के आसपास एक और कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 24 घंटे में और तेज होने और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

No comments