Breaking News

राखी से रक्षा अभियान: रविवार को भी खुले रहेंगे डाकघर

ारतीय डाक विभाग के राखी से रक्षा अभियान के तहत अब आम नागरिक देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों को राखी भेज सकेंगे। एक राखी सैनिक के नाम पहल के लिए झालावाड़ और बारां जिले के प्रमुख डाकघरों के बुकिंग काउंटर 23 अगस्त, रविवार को भी खुले रहेंगे। आमजन इस दौरान विशेष रूप से राखी मेल की बुकिंग कराकर स्पीड पोस्ट के जरिए राखियां सैनिकों तक भेज सकेंगे। झालावाड़ डाक अधीक्षक पीके जैन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के प्रति आम नागरिकों के सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता की भावना को व्यक्त करना है।

No comments