जयपुर में सीजेपी और ग्रामीणों की एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर
जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र स्थित रामपुरा कंवरपुरा में सरकारी प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल अब कानूनी दांव-पेच में उलझ गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हुई तीखी बहस, हाथापाई और गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिवदासपुरा पुलिस थाने में दोनों ओर से परस्पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीजेपी कार्यकर्ताओं ने जहां ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करने और वाहन के शीशे तोडऩे का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं पर गांव का माहौल खराब करने और बिना अनुमति स्कूल में घुसकर अभद्रता करने के आरोप जड़े हैं।

No comments