Breaking News

चौमूं में अवैध कॉलोनी के लिए कटे खेजड़ी के पेड़

ौमूं शहर के रेनवाल रोड स्थित पांच्या की ढाणी में अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी के दौरान राज्य वृक्ष खेजड़ी के हरे पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना जेडीए की स्वीकृति और भू-रूपांतरण के लगभग 10 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान हरे खेजड़ी के पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ा गया। पेड़ों को रात के समय जेसीबी मशीन से जड़ से उखाड़ा गया। जेसीबी की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया।

No comments