राम मंदिर समेत 18 मठ-मंदिरों के घर बैठे होंगे दर्शन
रामनगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल्द ही धर्म और तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. सरयू तट पर निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में राम मंदिर समेत अयोध्या के 18 प्रमुख मठ-मंदिरों के वर्चुअल दर्शन कराने की तैयारी की जा रही है. संग्रहालय की 20 गैलरियों में अत्याधुनिक इमर्सिव टेक्नोलॉजी के जरिए रामकथा से जुड़े प्रसंगों को जीवंत रूप दिया जाएगा.
गैलरी नंबर-7 में राम मंदिर परिसर के प्रमुख मंदिरों को तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. इसका उद्देश्य उन श्रद्धालुओं को भी धार्मिक स्थलों का अनुभव उपलब्ध कराना है, जो किसी कारण से मंदिर परिसर के सभी हिस्सों तक नहीं पहुंच पाते.

No comments