Breaking News

एक फर्जी कॉल और मिनटों में गंवाए 76 लाख रुपये

जयपुर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने खुद को पुलिस का अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग दंपति को डराया. ठगों ने दावा किया कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों और करोड़ों रुपये के वित्तीय अपराध में हुआ है. गिरफ्तारी और परिवार के दूसरे सदस्यों पर कार्रवाई की धमकी देकर दंपति से 76 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए. मामले में दो आरोपियों को दिल्ली और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है.

No comments