रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर
भीलवाड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग 758 पर हुए सड़क हादसे में एक रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सहाड़ा के रहने वाले सलीम मोहम्मद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बूंदी डिपो की रोडवेज बस ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बस की चपेट में एक बाइक आ गई और उसी बाइक पर शिक्षक सवार थे। हादसा इतना गंभीर था कि सलीम मोहम्मद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।

No comments