Breaking News

कटारिया का 5 दिवसीय उदयपुर दौरा:टिकट वितरण से पहले दावेदारों की हलचल बढ़ी

उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। टिकट वितरण की प्रक्रिया के बीच पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 25 अगस्त से 30 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। कटारिया के इस 5 दिवसीय दौरे को लेकर शहर की राजनीति और खासकर टिकट की उम्मीद लगाए बैठे दावेदारों में हलचल तेज है। भले ही कटारिया रक्षाबंधन पर्व और निजी कार्यक्रमों के सिलसिले में उदयपुर आ रहे हैं, लेकिन स्थानीय राजनीतिक हलकों में इसे पूरी तरह नगर निगम चुनाव और टिकट वितरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

No comments