Breaking News

प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम, आज से चलेगी 'कांदा एक्सप्रेस'

प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार अपना बफर स्टॉक बाजार में उतारेगी। केंद्र सरकार आज से नासिक से दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि और गुवाहाटी के लिए 'कांदा एक्सप्रेसÓ चलाएगी, क्योंकि इन जगहों पर कीमतें राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हैं। प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार के दखल पर अधिकारियों ने कहा कि इस जरूरी चीज को कम कीमत पर और सोच-समझकर बेचा जाएगा, क्योंकि हो सकता है कि व्यापारी जानबूझकर कीमतें बढ़ा रहे हों। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में मांग पूरी करने के लिए सरकार और किसानों, दोनों के पास पर्याप्त स्टॉक है। खाद्य मंत्रालय ने भी कहा कि चीनी का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

No comments