राजस्थान में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जिलों में बारिश का अलर्ट
ाजस्थान में आज से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. कई जिलों में मानसून की मेहर बरसेगी. मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 5 जिलों में ऑरेंज और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अलवर, डीग, भरतपुर, करौली और सवाई माधोपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
बता दें कि राजस्थान में मानसून का दौर धीमा पड़ गया है. पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है. साथ ही शुष्क दक्षिण-पश्चिमी हवाएं प्रभावी हैं. ऐसे में पश्चिम राजस्थान में एक हफ्ते तक बारिश नहीं होगी. पूर्वी राजस्थान में 25 से 27 अगस्त तक बारिश हो सकती है.

No comments