अजमेर में ट्रांसपोर्ट-कारोबारी और टीचर को ठगों ने बनाया निशाना
अजमेर में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले में ठगों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी को निशाना बनाया। फर्जी ट्रांसपोर्टर बनकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी को दो ट्रकों के एडवांस किराए के नाम पर 2 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर करवाए। फिर रकम हड़प ली।
वहीं, दूसरे मामले में निजी शिक्षक को ठगा गया। निजी शिक्षक को ऑनलाइन निवेश में मुनाफे का झांसा देकर पहले 10 हजार और फिर रकम निकालने के नाम पर 23,518 रुपए जमा करवाए। दोनों मामलों में पीडि़तों ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

No comments