गेपसागर की पाल पर तोडफ़ोड़:अज्ञात बदमाश ने गमले और इलेक्ट्रिक बोर्ड को तोड़ा
डूंगरपुर शहर के गेपसागर की पाल पर अज्ञात बदमाश ने तोडफ़ोड़ की है। इस घटना में पाल पर रखे गमले और 'आई लव डूंगरपुरÓ इलेक्ट्रिक बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आज गुरुवार सुबह घटना सामने आने के बाद नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
नगर परिषद ने गेपसागर की पाल की सुंदरता बढ़ाने के लिए वहां गमले लगाए थे। इसके अलावा पाल पर 'आई लव डूंगरपुरÓ का एक इलेक्ट्रिक बोर्ड भी स्थापित किया गया था। बदमाशों ने गमलों को तोड़कर सड़क और पाल की सीढिय़ों पर फेंक दिया।

No comments