उत्तराखंड में पागल कुत्तों के आतंक से 10 स्कूल बंद:भारत में दूसरी बार हो रहा ऐसा
उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ में हिंसक कुत्तों के हमलों से अब तक 11 लोग घायल हो चुके हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 10 स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इन स्कूलों के 600 से अधिक बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जा रही है। कुत्तों के डर से स्थानीय लोग घर से बाहर निकलते समय हाथ में डंडा लेकर चल रहे हैं।
भारत के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब हिंसक कुत्तों के आतंक के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कुत्तों के आतंक के कारण 8 ग्राम पंचायतों के स्कूल एक दिन के लिए बंद करने पड़े थे।

No comments