Breaking News

राजस्थान में बारिश के इंतजार में खरीफ की बुवाई पर दिखा असर

अगस्त का दूसरा पखवाड़ा कमजोर पड़ रहा है. मानसून की मेहर से अगस्त का दूसरा पखवाड़ा महरूम हो रहा है. उधर, बारिश के इंतजार में खरीफ की बुवाई पर असर दिखा है. इस सीजन लक्ष्य का 100 प्रतिशत करना भारी पड़ सकता है. अब तक राजस्थान में लक्ष्य के मुकाबले खरीफ की 93 प्रतिशत ही बुवाई हुई है. प्रदेश भर में मानसून की एक झमाझम खरीफ की फसलों को जीवनदान दे सकती है. यह पखवाड़ा फीका रहा तो प्रदेश में पेयजल और सिंचाई के पानी का माकूल इंतजाम करना पड़ेगा. हालांकि सरकार बूंद बूंद पानी बचाने के लगातार निर्देश जारी कर रही है.

No comments