18 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने चोरी किए सवा करोड़ रुपए के सोने के जेवर और 15 लाख नकद
अजमेर जिले में नया बाजार स्थित ज्वैलर्स के यहां 18 साल से काम कर रहा कर्मचारी सवा करोड़ रुपए कीमत के सोने के आभूषण व 15 लाख रुपए नकदी चोरी कर ले गया। कर्मचारी दुकान के लेन-देन से लेकर ज्वेलरी के रखरखाव तक की जिम्मेदारी निभा रहा था। सुबह दुकान नहीं पहुंचने और मोबाइल बंद मिलने पर व्यापारी को संदेह हुआ। दुकान खोलकर जांच करने पर 750 ग्राम सोने के आभूषण व नकदी गायब मिली। सदर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments