Breaking News

आधी रात सड़क पर उतरीं महिला जज, 3 बसें सीज, 2 लाख जुर्माना


राजस्थान के सीकर जिले में यात्रियों की सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक बड़ी और सख्त कार्रवाई देखने को मिली है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व जज शालिनी गोयल देर रात खुद पुलिस और परिवहन विभाग की टीम को साथ लेकर अचानक स्लीपर एवं लग्जरी बसों की औचक जांच करने सड़कों पर उतर आईं. इस दौरान नियमों की अनदेखी, बिना परमिट और अवैध संचालन पाई जाने वाली 11 बसों के चालान काटे गए, 3 स्लीपर बसों को मौके पर ही सीज किया गया और करीब 2 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया.

No comments