उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद:हरिद्वार में घाट डूबे; यूपी में 30 गांवों में बाढ़
उत्तराखंड में लगातार बारिश से अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी समेत छह नदियां खतरे के स्तर पर बह रही हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश में घाट और मंदिर डूब गए हैं। देहरादून, चमोली, बागेश्वर में स्कूल बंद हैं। राज्य की 132 सड़कें और बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया। बलिया में सरयू नदी में एक सप्ताह में अब तक 27 घर नदी में समा चुके हैं।

No comments