मेरिट + बोनस अंक के आधार पर भर्ती की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े तीन संविदा नर्सिंगकर्मी
राजस्थान में आगामी नर्सिंग ऑफिसर और एएनएम भर्ती प्रक्रिया के नियमों को लेकर संविदा नर्सिंगकर्मियों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को राजधानी जयपुर स्थित जयपुरिया अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी मांगों को लेकर तीन संविदा नर्सेज नेता परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संविदा नर्सेज नेता बिमल शर्मा, रॉबिन शर्मा और आशा मीणा पानी की टंकी पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

No comments