सलमान खान की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी को आया हार्ट अटैक
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात 41 साल के कॉन्स्टेबल गणेश अचानक बीमार पड़कर गिर पड़े। मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई।

No comments