राजसमंद में 55.80 करोड़ की लागत से बना फ्लाईओवर पहली ही बारिश में उखड़ा
राजसमंद के यावर-गोमती राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदावट स्थित एलआइसी बिल्डिंग के सामने करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित फ्लाईओवर पहली ही बारिश में अपनी गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। करीब छह माह पहले शुरू हुए इस फ्लाईओवर पर कई स्थानों पर सड़क उखड़ गई है और करीब 6-6 इंच गहरे गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों और राहगीरों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया गया तथा विभागीय अधिकारियों और तकनीकी टीम की निगरानी के अभाव में कार्य हुआ।

No comments