श्रीगंगानगर में पंजाबी फिल्म सैंताली की शूटिंग पूरी
1947 के बंटवारे की दर्दभरी दास्तान आएगी बड़े पर्दे पर
सांध्य बॉर्डर टाइम्स के बैनर तले बन रही फिल्म
स्थानीय कलाकारों को भी मिला बड़ा अवसर
श्रीगंगानगर। वर्ष 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की मार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित बहुप्रतीक्षित पंजाबी फीचर फिल्म ‘सैंताली’ की शूटिंग श्रीगंगानगर जिले की विभिन्न लोकेशनों पर पूरी हो गई है। ऐतिहासिक घटनाओं और मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही यह फिल्म दर्शकों को बंटवारे के दर्द, संघर्ष, रिश्तों और सामाजिक मूल्यों से रूबरू कराएगी।
फिल्म का निर्माण सांध्य बॉर्डर टाइम्स (एसबीटी न्यूज) के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी चर्चित फिल्म निर्देशक विजय सुथार संभाल रहे हैं। विजय सुथार इससे पहले कई सफल राजस्थानी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
निर्देशक विजय सुथार ने बताया कि फिल्म में पंजाबी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार सीमा कौशल, योगेश छाबड़ा, फतेह सिंह, मनप्रीत कौर ‘मणी’, करण मान, कुलविंदर सिंह कंग, विजय जोरा, शगुन मेहरा, अभिषेक महेन्द्रू, बलराज सिद्धू, हरजिंदर सिंह, अशोक चलाना, गौरव बलाना, हिमांशी वर्मा, त्रिपा सहित कई अनुभवी कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्र की स्थानीय प्रतिभाओं को भी अभिनय का अवसर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ‘सैंताली’ केवल बंटवारे की कहानी नहीं, बल्कि एक संवेदनशील सामाजिक फिल्म है, जिसमें एक ग्रामीण परिवार के जीवन, रिश्तों, संघर्षों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का संगीत और गीत भी इसकी विशेष पहचान होंगे।
फिल्म की शूटिंग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों सहित कई प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक लोकेशनों पर की गई है, जिससे श्रीगंगानगर की सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक सौंदर्य भी बड़े पर्दे पर दिखाई देगा।
निर्माताओं की योजना फिल्म को नवंबर 2026 में देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज करने की है। शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म को लेकर क्षेत्र के कलाकारों, पंजाबी सिनेमा प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

No comments