Breaking News

गुजरात के उमई नदी में नहाने उतरे राजस्थान के 4 युवकों की डूबने से मौत


गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के वढवाण तालुका के नागरा गांव में उमई नदी में डूबने से राजस्थान के चार युवकों की मौत हो गई. सभी युवक राजस्थान के रहने वाले थे. स्थानीय तैराकों की एक टीम ने चारों युवक के शवों को बहार निकाला और फिर पुलिस विभाग और प्रशासन की टीम से संपर्क किया. सभी के शवों को देर रात को सुरेंद्रनगर अस्पताल लाया गया. सभी युवक राजस्थान से सुरेंद्रनगर जिले के नागरा गांव में एक सोलर प्लांट में काम करने आए थे. शुक्रवार को पांच युवक उमई नदी में नहाने के लिए आए थे. 

No comments